1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सीएम केजरीवाल ने आज जामनगर से भरेंगे नामांकन पत्र

सीएम केजरीवाल ने आज जामनगर से भरेंगे नामांकन पत्र

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सीएम केजरीवाल ने आज जामनगर से भरेंगे नामांकन पत्र

दिल्ली विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है और सभी राजनीतिक दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों का भी ऐलान कर दिया है। जहां आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है तो वहीं बीजेपी और कांग्रेस ने भी अपने-अपने पत्ते खोल दिए हैं। आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जामनगर स्थित उपजिलाधिकारी कार्यालय में नामांकन दाखिल करने पहुंचे।

बता दें कि आज सीएम केजरीवाल ने जामनगर स्थित से अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान सीएम केजरीवाल को विरोध का भी सामना करना पड़ा। पहले से ही निर्दलीय उम्मीदवार नामांकन केंद्र पर पर्चा भरने के लिए काफी समय से इंतजार कर रहे थे। लेकिन सीएम केजरीवाल को आते ही एंट्री दे दी गई। जिस कारण अन्य उम्मीदवार नाराज हो गए।

आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल कल नई दिल्ली से अपना नामांकन दाखिल करने वाले थे। लेकिन इससे पहले सीएम रोड शो के जरिए शक्ति प्रदर्शन में देरी होने के कारण सीएम केजरावाल अपना नामांकन दाखिल नहीं कर पाए। लेकिन आज सीएम केजरीवाल ने जामनगर स्थित से अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे। नामांकन भरने के उनके साथ माता-पिता, पत्नी और बेटी भी थे। इस दौरान जामनगर हाउस में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

इसबार दिल्ली विधानसभा चुनाव में सीएम केजरीवाल क सामने बीजेपी और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिया है। बीजेपी की ओर से सीएम केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली सीट से सुनील यादव को मैदान में उतारा गया है। इसी के साथ कांग्रेस की तरफ से नई दिल्ली सीट से रोमेश सभरवाल को मैदान में उतारा गया है। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...