1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले सीएम गहलोत का ट्वीट : पढ़े

विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले सीएम गहलोत का ट्वीट : पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले सीएम गहलोत का ट्वीट : पढ़े

करीब एक महीने से भी अधिक समय तक चले प्रदेश के सियासी संकट का अब पटाक्षेप हो चुका है और कांग्रेस की सरकार अब सुरक्षित है। जो भी बागी विधायक थे वो एक बार फिर सरकार में आ चुके है और सीएम अशोक गहलोत से उनकी मुलाक़ात भी हो चुकी है।

वहीं अब कल से प्रदेश में विधानसभा सत्र भी शुरू हो रहा है तो ऐसे में सीएम गहलोत ने एक ट्वीट कर अपनी बात रखी है और सभी से सहयोग की अपील की है।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि, विधानसभा 14 अगस्त से शुरू हो रही है और मुझे उम्मीद है कि सत्र के दौरान हम राज्य में कोरोना की स्थिति और लॉकडाउन के बाद में आर्थिक रूप से जो स्थिति बनी है, उसे लेकर खुलकर चर्चा करने में सक्षम होंगे।

उन्होंने अपने अगले ट्वीट में कहा, मुझे यकीन है कि सुशासन देने में सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष का भी सहयोग मिलेगा और इससे राज्य की जनता में एक नया विश्वास पैदा होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...