1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. भराड़ीसैण में मॉर्निंग वॉक पर निकले CM धामी, बदरीनाथ मास्टर प्लान की प्रगति पर लिया फीडबैक

भराड़ीसैण में मॉर्निंग वॉक पर निकले CM धामी, बदरीनाथ मास्टर प्लान की प्रगति पर लिया फीडबैक

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार सुबह भराड़ीसैण में मॉर्निंग वॉक पर निकले। इस दौरान उन्होंने बदरीनाथ मास्टर प्लान और अन्य विकास कार्यों का फीडबैक लिया।

By: Rekha 
Updated:

अधिकारियों संग चर्चा और निर्देश

सोमवार देर शाम मुख्यमंत्री धामी प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैण) पहुंचे। मंगलवार सुबह भ्रमण के दौरान उन्होंने विधानसभा परिसर में चमोली के जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों से बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित विकास कार्यों और इस वर्ष की चारधाम यात्रा पर चर्चा की।

अधिकारियों को कार्यों में तेज़ी लाने और गुणवत्तापूर्ण कार्य पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देश दिए। गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करें। जनकल्याण से जुड़े कार्यों में विशेष प्राथमिकता दें।

सीएम धामी अपने दौरे के दौरान स्थानीय सारकोट गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मिलेंगे और उनकी समस्या सुनेगे। इसके बाद भराड़ीसैण से देहरादून के लिए रवाना होंगे।

बदरीनाथ मास्टर प्लान पर नजर

मुख्यमंत्री का यह दौरा बदरीनाथ धाम में चल रहे मास्टर प्लान की प्रगति का जायजा लेने के लिए था।
चारधाम यात्रा की सफलता और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी फीडबैक लिया गया।
विकास कार्यों की स्थानीय स्तर पर निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...