1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. CM धामी ने लगाया जनता दरबार, लोगो की लगी लंबी लाइन, महिला फरियादी सबसे ज्यादा

CM धामी ने लगाया जनता दरबार, लोगो की लगी लंबी लाइन, महिला फरियादी सबसे ज्यादा

शनिवार 4 सितंबर को सीएम धामी मुख्यमंत्री आवास पर जनता दर्शन हॉल में जनता दरबार लगाया। सीएम धामी को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनें दो महीने हुए हैं। इन दो महीनो में सीएम धामी का दूसरा जनता दरबार है। जनता दरबार के दूसरे चरण में 250 से ज्यादा फरियादी आये थे। सूबे के हर जिले से लोग अपनी फरियाद लेकर सीएम धामीं से मिलने आये थे।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
CM धामी ने लगाया जनता दरबार, लोगो की लगी लंबी लाइन, महिला फरियादी सबसे ज्यादा

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी लगातार एक्शन में दिख रहे हैं। सीएम धामी ने सूबे के युवाओं के लिए नौकरियों का पिटारा खोल दिया है। इसके साथ ही सीएम धामी सूबे की जनता के हितों के लिए ताबड़तोड़ फैसले ले रहे हैं। इतना ही नहीं सीएम धामी ने प्रदेशवासियों की समस्याओं को दूर करने के लिए जनता दरबार लगाने का फैसला किया है।

 आपको बता दें कि शनिवार 4 सितंबर को सीएम धामी मुख्यमंत्री आवास पर जनता दर्शन हॉल में जनता दरबार लगाया। सीएम धामी को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनें दो महीने हुए हैं। इन दो महीनो में सीएम धामी का दूसरा जनता दरबार है। जनता दरबार के दूसरे चरण में 250 से ज्यादा फरियादी आये थे। सूबे के हर जिले से लोग अपनी फरियाद लेकर सीएम धामीं से मिलने आये थे।

सीएम धामी के इस जनता दरबार में महिला फरियादी ज्यादा थी। जनता दरबार हॉल के बाहर इतनी भीड़ उमड़ी की भीड़ को ही देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है लोगो की कितनी समस्याएं हैं। प्रदेशवासियों को एक युवा मुख्यमंत्री से कितनी आस है। सीएम धामी ने जनता दरबार में लोगो की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को कार्रवाई के लिए तत्काल निर्देश भी देते गये।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...