1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. चिराग पासवान ने अपने पत्र में बिहार के लोगों से की अपील, जाने क्या कहा पत्र में

चिराग पासवान ने अपने पत्र में बिहार के लोगों से की अपील, जाने क्या कहा पत्र में

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
चिराग पासवान ने अपने पत्र में बिहार के लोगों से की अपील, जाने क्या कहा पत्र में

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रमुख घटक दल लोक जनशक्ति पार्टी के तेवर दिनों दिन तेज होते जा रहे हैं। जेडीयू पर लगातार हमले कर रही पार्टी और इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने आज बिहार वासियों के नाम दो पन्नों का एक पत्र लिखा।

इस पत्र में चिराग ने लोगों से साफ शब्दों में अपील की है कि वे जेडीयू को इस बार के चुनाव में वोट न दें। चिराग पासवान ने अपने पत्र में ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ के अपने अभियान को लेकर भी कई बातें साफ की हैं।

उन्होंने अपने पत्र में कहा  युवाओं को रोजगार और बिहार के विकास की बातें की हैं। चिराग ने लोगों से की गई अपनी अपील में कहा है कि वे जेडीयू को वोट न दें, वरना उनके बच्चों को चुनाव के बाद पलायन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

चिराग पासवान ने अपने पत्र में ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ को लेकर दिखाए गए उत्साह के लिए लोगों को धन्यवाद दिया है। साथ ही उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा है कि यह ऐतिहासिक मौका है। यह राष्ट्रहित और बिहार के हित में सही फैसला लेने का समय है।

उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है, ‘बिहार राज्य के इतिहास का ये बड़ा निर्णायक क्षण है। करोड़ों बिहारियों के जीवन मरण का प्रश्न है क्योंकि अब हमारे पास खोने के लिए और समय नहीं है. जेडीयू के प्रत्याशी को दिया गया एक भी वोट कल आपके बच्चे को पलायन करने पर मजबूर करेगा।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...