1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. चीन और पाकिस्तान की अब खैर नहीं, भारत को मिला ये खौफनाक हथियार…

चीन और पाकिस्तान की अब खैर नहीं, भारत को मिला ये खौफनाक हथियार…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
चीन और पाकिस्तान की अब खैर नहीं, भारत को मिला ये खौफनाक हथियार…

रिपोर्ट: निहाल राठौर

नई दिल्ली: भारत मे सीमा विवाद एक बड़ा मुद्दा है। बता दें, कि भारत दो मोर्चों पर युद्ध जैसी स्थिति का सामना कर रहा है पाकिस्तान और चीन। इसी बात को ध्यान रखते हुए भारत सरकार ने अमेरिका से तीन अरब डॉलर लगभग 22,000 करोड़ रुपये के 30 आक्रामक फाइटर ड्रोन लेने जा रही है।

आपको बता दें, कि भारत ने अपने सैन्य क्षमताओं को बढ़ाने के लिए अमेरिका के साथ 3 अरब डॉलर (लगभग 22,000 करोड़) के 30 सशस्त्र ड्रोन खरीदने के लिए एक रक्षा सौदे की योजना बनाई है। योजनाओं के अनुसार, भारत अपने तीन सेनाओं (जल, थल, वायु) के लिए 30 MQ-9 रीपर खरीदनें की तैयारी कर रहा है।

यह भी पढें: तस्वीरें देख कांप जाएगी रूह, 10 साल से कमरे में बंद थे 3 भाई-बहन, शरीर पर कोई कपड़ा नहीं और फैला था…

रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) की बैठक के दौरान रक्षा मंत्री “राजनाथ सिंह” द्वारा इन सशस्त्र ड्रोनों को लेने की मंजूरी मिल सकती है। भारत विशेष रूप से हिंद महासागर में चीनी प्रभाव का मुकाबला करने के लिए इस फाइटर ड्रोन को खरीदनें की योजना बना रही है। साथ हीं इस सौदे को आगे बढ़ाने के लिए अमेरिकी रक्षा मंत्री “लॉयड ऑस्टिन” के इस महीने के अंत में भारत आने की उम्मीद जताई जा रही है।

आपको बता दें, कि पिछले साल इराक में बगदाद हवाई अड्डे  पर हुए अमेरिकी हवाई हमले में ईरान के फौजी कमांडर कासिम सुलेमानी की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद अमेरिका और ईरान में तनाव और बढ़ गया है। इस हमले को अंजाम देने के लिए अमेरिका ने MQ-9 रीपर ड्रोन का इस्तेमाल किया था। इस आक्रामक ड्रोन को विदेशी मुहिमों को अंजाम देने के लिए विकसित किया गया है।

यह भी पढें: 

MQ-9 Reaper Drone है दुनिया का सबसे खतरनाक फाइटर ड्रोन

  • यह इतनी ज्यादा ऊंचाई पर उड़ सकता हैं कि रडार से भी इसका पता नहीं लगाया जा सकता है।
  • यह चलित लक्ष्यों (Moveable target) पर हमला कर सकता है।
  • यह ड्रोन, हथियारों के साथ-साथ चार लेजर गाइडेड एयर टू ग्राउंड हेलफायर मिसाइलों से लैस है। जो सटीक निशाना लगाता है और आस-पास बहुत कम क्षति पहुँचाता है।
  • इसकी मारक क्षमता 1,150 मील है। काफी फासले होने के बावजूद यह टारगेट पर हमला करने मे सक्षम है।
  • MQ-9 रीपर ड्रोन में एक टारगेटिंग सिस्टम लगा हुआ है जिसमें विजुअल सेंसर मौजूद है।
  • इस ड्रोन में दो पायलट बैठ सकते हैं। इसकी गति 230 किलोमीटर प्रतिघंटा है।
  • यह अपने साथ अधिकतम 4,760 किलो का वजन लेकर उड़ सकता है। साथ हीं यह 50,000 की फीट पर उड़ान भरने में सक्षम है।
  • ड्रोन अपने साथ 1,701 किलो विस्फोटक को ले जाने की क्षमता  रखता है। साथ हीं इसमें 2,200 लीटर ईंधन ले जाने की क्षमता है।
  • ड्रोन का निर्माण जनरल एटॉमिक्स एस्ट्रोनॉटिकल सिस्टम्स ने किया है। लागत की बात करें तो इसकी लागत 64.2 मिलियन यानी छह करोड़ 42 लाख रुपये है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...