1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बच्चों की पुकार : डीएम अंकल ! हमारे स्कूल जाने का रास्ता बनवा दीजिए

बच्चों की पुकार : डीएम अंकल ! हमारे स्कूल जाने का रास्ता बनवा दीजिए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बच्चों की पुकार : डीएम अंकल ! हमारे स्कूल जाने का रास्ता बनवा दीजिए

{ चित्रकूट से सचिन वंदन की रिपोर्ट }

पाठा क्षेत्र मे कई एसे विद्यालय हैं जहां बच्चों के आवागमन के लिए रास्ते न होने से झाड़-झाखड़ से होकर गुजरने को मजबूर हैं। ऐसा ही एक स्कूल मानिकपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मुटवन का है। जहां बच्चों और शिक्षकों के स्कूल आनेजाने के लिए रास्ता न होने से खेतों की मेढ पगडंडियों से आते जाते हैं।

childrens-call-dm-uncle-pave-the-way-to-our-school

प्राथमिक विद्यालय मुटवन के नन्हे बच्चे की मांग है डीएम अंकल ! प्लीज हमारे स्कूल पर जाने का रास्ता बनवा दीजिए। स्कूल तक जाने के लिए कोई रास्ता न होने से बच्चे बरसात मे कीचड़ और झाड-झंझाड के बीच होकर जाने को मजबूर हैं।

विद्यालय निर्माण हुए 25 वर्ष से अधिक समय बीत गया लेकिन आज तक किसी ने स्कूल का रास्ता न बनवा सका। मौजूदा समय मे विद्यालय मे 77 विद्यार्थी शिक्षार्जन करते हैं। विद्यालय मे तीन शिक्षक तैनात हैं।

बच्चों और शिक्षकों के आनेजाने का रास्ता न होने से कफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। विद्यालय मे बने शौचालय उपयोग के लायक न होने से बच्चे बाहर शौच को जाने को मजबूर होते हैं। शौचालयों पर बड़ी/बड़ी घांसफूंस उग आने से उपयोग के लायक नहीं बचे हैं।

अभिभावकों द्वारा कई बार शिकायत करने के बाद भी विद्यालय पर बच्चों अभिभावकों और शिक्षकों को स्कूल तक पहुंचने के लिए सड़क नहीं है। स्कूलों पर जाने के लिए किसी प्रकार का मार्ग न होने से बच्चे पगडंडी और मेड़ों से होकर जाते हैं लेकिन इस समय इन पगडंडी और मेडों पर भी काफी झाड़ झंझाड़ लगा है।

childrens-call-dm-uncle-pave-the-way-to-our-school

इससे बच्चे वहां से निकलने से घबराते हैं। इन रास्तों से निकलते वक्त जंगली जानवरों के साथ विषैले जीवजंतुओं का भय बना रहता है। कई बार लोमड़ी बच्चों को काट चुकी है।

जिससे बच्चों मे भय व्याप्त है। दोनों गांवों के ग्रामीणों और शिक्षकों द्वारा कई बार रास्ते के लिए शिकायती पत्र दिया गया। पर सब ठंडे बस्ते में पहुंच जाता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...