{ अनुज की रिपोर्ट }
मुख्यमंत्री योगी ने डीएम, कप्तान और मेडिकल कॉलेज प्राचार्य से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग पर बात की है। आपको बता दे, लाॅकडाउन के चार चरणों और अनलाॅक-1 की अगली कड़ी 8 जून से प्रारम्भ होने वाली है।
सीएम योगी ने आदेश दिए है कि 8 जून से जारी गतिविधियों को लेकर गाइडलाइंस का जिला प्रशासन व सम्बन्धित सभी अधिकारी अध्ययन कर कार्यवाही सुनिश्चित करें।
राज्य सरकार ने लाॅकडाउन में विभिन्न चुनौतियों का तत्परता और प्रभावी ढंग से सफलतापूर्वक समाधान किया।
धार्मिक, पूजा स्थलों, कार्यालयों, माॅल, होटल तथा रेस्टोरेण्ट आदि के संचालन के सम्बन्ध में राज्य सरकार की गाइडलाइंस का समुचित अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।