1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जाना CM योगी के पिता का हाल

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जाना CM योगी के पिता का हाल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जाना CM योगी के पिता का हाल

{ डोईवाला से संजय की रिपोर्ट }

09 फरवरी को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट को हिमालयन हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। इसी कड़ी में मंगलवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हैलीकॉप्टर के एसआरएचयू परिसर में पहुंचे।

हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ.एसएल जेठानी ने उनको रिसीव किया। इसके बाद हॉस्पिटल के प्राइवेट वॉर्ड में भर्ती यूपी के सीएम योगी अदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी।

हिमालयन हॉस्पिटल के मेडिसिन विभागाध्यक्ष रेशमा कौशिक व डॉ.मोहम्मद अकरम ने उनके स्वास्थ्य संबंध में मुख्यमंत्री को अवगत कराया। डॉ.अकरम ने बताया कि आनंद सिंह बिष्ट को मुख्य रुप से पेट की तकलीफ के चलते भर्ती किया गया था। इसके साथ ही डीहाड्रेशन, लो-बीपी व पैरों की उंगलियों में गैंगरीन की भी समस्या थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...