सासाराम (बिहार)। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज सासाराम के दौरे पर पहुंच रहे हैं। अपने इस दौरे के दौरान वे रोहतास जिले के बड्डी गांव जाएंगे, जहां भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप के विवाह से पहले उन्हें शुभकामनाएं देंगे। प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं।
सीएम के आगमन को लेकर शिवसागर प्रखंड के बड्डी गांव में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। गांव में अस्थायी हेलीपैड भी बनाया गया है ताकि मुख्यमंत्री का आगमन सुचारू रूप से हो सके। सुरक्षा और अन्य प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री कोनकी और नाद पंचायत में लगाए जा रहे विकास शिविरों का भी निरीक्षण करेंगे। इन शिविरों में चल रहे कार्यों और योजनाओं की स्थिति का जायजा लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री बनने के बाद यह सम्राट चौधरी का सासाराम का पहला दौरा है, जिससे क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय लोग उनके आगमन को लेकर उत्साहित हैं।
गौरतलब है कि क्रिकेटर आकाशदीप का तिलक 21 जून और विवाह 24 जून को निर्धारित है। मुख्यमंत्री आज ही उनके आवास पहुंचकर व्यक्तिगत रूप से उन्हें शुभकामनाएं देंगे।