देशभर के साथ मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव की हलचल देखने मिल रही है, जहां देवास- शाजापुर में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी का सिलसिला जारी है।
लोकसभा चुनाव के तय कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री मोहन यादव देवास- शाजापुर पहुंचे। कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर भाजपा के प्रत्याशी महेंद्र सोलंकी के साथ निर्वाचन कार्यालय में नामांकन प्रस्तुत किया।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की उपस्थिति में शाजापुर में देवास- शाजापुर संसदीय क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी महेंद्र सोलंकी ने अपना नामांकन दाखिल किया। प्रदेश सरकार के मंत्री इंदर सिंह परमार, विधायक अरुण भीमावत उपस्थित थे।
सीएम मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा 29 ही लोकसभा सीट जीतेगी। प्रथम चरण के मध्यप्रदेश में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा सभी सीटें जीत रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं से जो फीड बैक मिला है, उसके आधार पर हम सभी सीटें जीत रहे हैं।
देवास संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सौलंकी पिछली बार से भी ज्यादा मतों से चुनाव जीतेंगे। भाजपा के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं द्वारा कड़ी मेहनत की जा रही है।