दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में विकास कार्यों के चलते पेड़ों को कटने से बचाने के लिए कैबिनेट ने शुक्रवार को एक वृक्षों के पुन: रोपण की नीति को मंजूरी दी है।
केजरीवाल ने एक आनलाइन संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कैबिनेट ने वायु प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक ‘स्मॉग टावर’ लगाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने 20 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं और टावर का निर्माण 10 महीने में होगा। उन्होंने दावा किया कि यह दुनिया में अपने तरह का पहला टावर होगा।
केजरीवाल कहा है कि अनिवार्य रूप से एक पेड़ काटने पर 10 पेड़ तो लगाने ही है। साथ ही आपको पेड़ काटना ही नहीं है। बल्कि उसे दूसरी जगह शिफ्ट करना होगा। हमारे पास तकनीकी है कि हम उस पेड़ को उठाकर दूसरी जगह ट्रांसप्लांट कर सकते हैं।
कम से कम 80 फीसदी पेड़ कही भी किसी भी प्रोजेक्ट में ट्रांसप्लांट करना होगा। जो पेड़ ट्रांप्लांट किया गया है उसका 80 फीसदी कम से कम जीवित होना चाहिए। जो भी एजेंसी सरकार से परमीशन लेगी उसे यह सुनिश्चित करना होगा।
दिल्ली सरकार ऐसी एजेंसी जो अच्छा प्लांटटेंशन करती है उनका एक पैनल बनाएगी। दिल्ली सरकार का जो भी विभाग पेड़ ट्रांसप्लांट करना चाहती है वह उस पैनल में शामिल कंपनियों से यह करवा सकती है।
ट्रांसप्लांट करने वाले कंपनी को एक साल भुगतान होगा। वहीं कंपनी को यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी पेड़ जीवित हो. अगर पेड़ सूखता है तो उसका पैसा कटेगा. इसके अलावा ट्री ट्रांसप्लांट अलग से सेल बनाएंगे।