1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चौरी चौरा: सरैया डिस्टेलरी श्रमिकों को पाँच महीनों से नही मिला है वेतन

चौरी चौरा: सरैया डिस्टेलरी श्रमिकों को पाँच महीनों से नही मिला है वेतन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
चौरी चौरा: सरैया डिस्टेलरी श्रमिकों को पाँच महीनों से नही मिला है वेतन

{ गोरखपुर से प्रदीप आनंद की रिपोर्ट }

सरैया डिस्टेलरी एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई है और इसका कारण है डिस्टेलरी में कार्य करने वाले 113 श्रमिकों का धरना जो पिछले दिन दिनों से जारी है। सबसे बड़ी बात यह है कि डिस्टेलरी के कर्मचारी अपना कार्य भी कर रहे है।

जानकारी के मुताबिक सरैया डिस्टेलरी आठ आठ घण्टे के तीन शिफ्ट में चलती है।इस दौरान डिस्टेलरी में कार्य करने वाले श्रमिक शिप्ट के अनुसार कार्य भी कर रहे है। और शिप्ट छूटने के बाद खाली समय मे डिस्टेलरी के मुख्य गेट पर शांति पूर्ण ढंग से धरना भी दे रहे है।

श्रमिको का धरना पिछले 10 दिनों से अनवरत जारी है। श्रमिको को पाँच महीनों से मासिक वेतन नही मिला है। तीन वर्षों से यूनिफार्म नही दिया जा रहा है। कम्पनी नियम के अनुसार शौचालय व पीने के पानी प्राथमिक सुविधाएं नही दी जा रही है। इस प्रकार की आठ सूत्रीय मांगों को लेकर डिस्टेलरी के श्रमिक धरने पर है।

कर्मचारियों ने अपनी मांगों को जिले के उपश्रमायुक्त,जिलाधिकारी,मुख्य महाप्रबंधक डिस्टेलरी सहित श्रम मंत्रालय भारत सरकार को पत्र लिखकर बताया है। कर्मचारियों ने अपने पत्र में मांग पूरी न होने पर भविष्य में उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

कर्मचारियों के नेता हृदय शंकर मिश्र ने अपने माध्यम से अपनी समस्या को जिम्मदारो तक पहुचाने की गुहार लगाई है। कर्मचारी नेता ने बताया कि हम लोगो की मांग है कि हमारा पाँच महीने से बकाया वेतन दिया जाय, दो वर्षों से जो हमारा पीएफ है जमा कराया जाए।

बता दे कि अगस्त 2019 में एनजीटी की टीम से स्थानीय लोगो ने सरैया डिस्टेलरी द्वारा बगल के बायसी नाले में प्रदूषित पानी गिराने का आरोप लगाया था।एनजीटी की कई सदस्यों की टीम ने सरैया डिस्टेलरी व आसपास के जगहों से पानी के नमूने अपने साथ ले गई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...