1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. रुद्रप्रयाग: सनातन धर्म की रक्षा के लिए हो रहा चंडिका (दुर्गा) हवन

रुद्रप्रयाग: सनातन धर्म की रक्षा के लिए हो रहा चंडिका (दुर्गा) हवन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
रुद्रप्रयाग: सनातन धर्म की रक्षा के लिए हो रहा चंडिका (दुर्गा) हवन

{ रुद्रप्रयाग से नरेश भट्ट की रिपोर्ट }

विश्व कल्याण के लिए व सनातन धर्म की रक्षा के लिए उत्तराखंड के विभन्न क्षेत्रो में इन दिनों माँ चंडिका (दुर्गा) हवन यज्ञ किया जा रहा है, 26 वर्ष बाद विकास खण्ड जखोली के ग्राम पंचायत जैली में 9 दिनों का माँ चण्डिका हवन यज्ञ किया जा रहा है जिसमे प्रतिदिन 15 ब्राह्मणों के द्वारा 11 हजार यज्ञ आहुतियां दी जा रही है।

इस प्रकार के धार्मिक अनुष्ठानों से क्षेत्र , देश ,प्रदेश व विश्व कल्याण के लिए आरोग्य, धन धान्य , सुखी जीवन हेतु समय समय पर यज्ञ किये जाते है। इस महायज्ञ से प्रतिदिन ब्राह्मणों के द्वारा अग्नि में हजारों आहुतियां दी जाती है।

इन आहुतियों में ग्राम पंचायत जैली ही नही बल्कि आस पास के गांवो के ग्रामीण आ कर अपने स्तर से यज्ञ जो, घी, तिल व श्रीफल का दान करके अपनी ओर से भी आहुतियां देते है, 25 जनवरी से शुरू हुए 9 दिवशीय यज्ञ में शनिवार को जलकलश यात्रा व 2 फरवरी को पूर्णाहुति संपन्न करायी जाएगी।

यज्ञ में शामिल होने के लिए प्रवासी व धियानी भी अपने पैतृक गांव पहुँची हुई है और अपनी ईस्ट देवी की आराधना करके मंगलमय जीवन की कामना का आशीर्वाद मांग रहे हैं , माँ चण्डिका हवन को आचार्य उमेश भट्ट के द्वारा संपादित कराया जा रहा है जो सुबह 8 बज से 5 बजे तक यज्ञ में आहुतियां देते रहते है ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...