खबर यूपी के चन्दौली से है जहाँ दीनदयाल उपाध्याय नगर मे बने क्वरेन्टीन कैम्प मे लोगों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आरहे है।
लोगों का कहना है कि क्वरेन्टीन कैम्प मे बुनियादी सुविधाएं भी नहीं है मौके पर साफ सफाई तो दूर खाने मे कीड़े निकलने हैएक युवक ने खुद वीडियो बना कर वायरल किया जिसके बाद मौके पर पहुँचे अधिकारीयों ने मामूली बल प्रयोग कर लोगो को बिल्डिंग के अंदर कर दिया।

गौरतलब है कि दीनदयाल नगर के एक निजी डिग्री कालेज मे क्वरेन्टीन कैम्प मे तब्दील है यहाँ महानगर मे काम कर रहे 203 लोगो को क्वरेन्टीन किया गया है यह पहला मौका नहीं है ज़ब यहाँ लोगो ने हंगामा किया है।
इसके पहले भी यहाँ मौजूद लोगो ने प्रशासनिक इंतजाम पर सवाल उठाये है लोगो का कहना है कि यहाँ सोशल डिस्टेंसिंग माखौल उठाया जा रहा है दरअसल आज इनलोगो को चावल दाल परोसे गए जिसमे कीड़े और गंदगी दिखे जिससे लोग आक्रोशित हो गए और खाना फेक कर खाना खाने से इंकार कर दिया है।
खबर मिलने मौके पहुँचे अधिकारी मामले को दबाने मे लगे रहे। मौके पर तमाम इंतजाम किये गए है और लोग यहाँ रहना नहीं चाहते इसलिए झूठी साजिश रच रहे है।