नई दिल्ली : आचार्य चाणक्य ने अपने जीवन से जुड़े हुए ऐसे कई अनुभव को शेयर किया है, जिसका अनुसरण करने से ही आपको कामयाबी मिलेगी। साथ ही आप खुद को उन तनाव और चिंता से भी दूर रख पाएंगे, जिससे आप ग्रसित है। आपको बता दें कि इसे लेकर आचार्य चाणक्य ने अपनी एक पुस्तक लिखी है, जिसका नाम चाणक्य नीति है। इस पुस्तक में ऐसे कई नीतियों का जिक्र है, जो आपका सहीं मार्गदर्शन करेगा।
इन्हीं नीतियों में से आज हम आपके सामने एक ऐसी नीति का जिक्र करेंगे, जिसके पालन से ही आप तनाव और विवाद से दूर रह सकते है।
गुस्सा न करें: चाणक्य नीति कहती है कि क्रोध यानि गुस्सा तनाव और विवाद का कारण बनता है। क्रोध करने वाले व्यक्ति से हर कोई दूरी बनाना चाहता है। क्रोध गुणों को भी नष्ट करता है। इसलिए गुस्सा न करें।
लोभ कभी न करें: चाणक्य नीति कहती है कि मनुष्य को लोभ से दूर रहना चाहिए। लोभ के कारण ही व्यक्ति स्वार्थी बनाती है और अन्य अवगुणों को अपनाता है। लोभ तनाव की सबसे बड़ा कारण है। लोभ करने वाला व्यक्ति कभी संतुष्ट नहीं होता है और अधिक पाने की चाहत, उसे तनाव की तरफ धकेल देती हैं। तनाव कई रोगों का कारक भी है। इसलिए जीवन को अनमोल मानते हुए तनाव से दूर रहने का प्रयास करें।
घमंड से रहें दूर: चाणक्य नीति कहती है कि व्यक्ति को अहंकार यानि घमंड से दूर रहने का प्रयास करना चाहिए। ये एक ऐसा अवगुण है जो व्यक्ति की प्रतिभा को भी नष्ट कर देता है। घमंड करने वालों को लक्ष्मी जी की भी कृपा प्राप्त नहीं होती है। अहंकार तनाव और विवाद के साथ क्रोध में भी वृद्धि करता है। जीवन में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो इससे दूरी बनाकर रखें।