वरिष्ठ पत्रकार पुरुषोत्तम असनोड़ा को आज सुबह करीब 5 बजे दिल का दौरा पड़ा , उनकी हालत को देखते हुए उन्हें हेलीकॉप्टर से ऋषिकेश एम्स लाया गया।
डॉक्टरों के मुताबिक पत्रकार असनोड़ा खतरे से बाहर है और अभी उनका उपचार ऋषिकेश स्थित एम्स में चल रहा है।
पुरुषोत्तम असनोड़ामासिक पत्रिका रीजनल रिपोर्टर के संपादक है , इससे पूर्व अमर उजाला सहित कई दैनिक अखबारों में भी कार्य कर चुके है।
पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 30 वर्षों से भी अधिक कार्य करने का अनुभव है और दुःख की इस घड़ी में पर्वतीय पत्रकार एसोशिएशन ने कहा कि किसी भी तरह की मदद के लिए संगठन उनके साथ तत्परता के साथ खड़ा है।
राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी के पप्रयासों से उन्हें गैरसैंण से हेलीकॉप्टर द्वारा ऋषिकेश एम्स अस्प्ताल पहुचाया गया।