1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. चमोली: प्रभारी मंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की

चमोली: प्रभारी मंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
चमोली: प्रभारी मंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की

{ चमोली से पूरन की रिपोर्ट }

जनपद के प्रभारी मंत्री डा0 धन सिंह रावत ने बुधवार को कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेते हुए मौजूदा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकार कोरोना वायरस को लेकर काफी गम्भीर है और इससे बचाव के लिए सारे उपाय करने में जुटी है।

उन्होंने अस्पतालों में सभी रिक्त पदों पर स्थानीय स्तर से तीन महीने के लिए शीघ्र नियुक्ति करने के निर्देश दिए। कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सभी अस्पतालों को पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने जिले में संचालित कोबिड कन्ट्रोल रूम एवं जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्डो का निरीक्षण कर चमोली में कोरोना से बचाव के लिए संचालित गतिविधियों पर संतोष व्यक्त किया। 

मा0 प्रभारी मंत्री ने जिले में मौजूदा स्वास्थ्य सुविधाओं की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने कोरोना मरीजों के ईलाज हेतु अस्पतालों में पीपीई किट, एन-95 मास्क, थर्मामीटर, वैटिलेंटर, आईसीयू, आइसोलेशन फेसेलिटी एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की जानकारी ली।

अस्पतालों में स्वीपर, बार्डबाय, नर्श, चिकित्सकों के रिक्त पदों पर तीन महीने के लिए तत्काल नियुक्ति कराने के निर्देश दिए। जिला अस्पताल में फिजीसियन न होने की समस्या पर उन्होंने कहा कि इसके लिए जल्द वैकल्पिक व्यवस्था कराई जाएगी।

उन्होंने सीएमओं को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सुविधाओं में कोई कोताही न बरते। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए धन की कोई कमी नही होने दी जाएगी। उन्होंने फ्रंट लाईन पर कोरोना से बचाव में लगे चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, सफाई कर्मियों, पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों एवं कार्मिकों को भी जरूरी सुरक्षा सामान उपलब्ध कराने को कहा। आमजन को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।  

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...