1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. चमोली: जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने गांवों का निरीक्षण किया

चमोली: जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने गांवों का निरीक्षण किया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:

{ चमोली से पूरन की रिपोर्ट }

विगत कुछ दिनों पहले बाहर से अपने गांव-घरों को लौटे लोग अपने घरों में होम क्वारेन्टाइन का पालन कर रहे है या नही, इसकी हकीकत जानने के लिए चमोली की जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने मंगलवार को रोपा, बछेर और आसपास के गांवों का स्वयं भ्रमण कर औचक निरीक्षण किया।

 इस दौरान जिलाधिकारी ने बाहर से आने वाले व्यक्तियों के बारे में जानकारी ली और पूरे परिवार को होम क्वारेन्टाइन का अनिवार्य रूप से पालन करने की सख्त हिदायत दी। रोपा और बछेर गांवों में कुछ दिन पहले हरिद्वार और देहरादून से लगभग 15 लोग अपने घर लौटे थे। ये सभी लोग अपने घरों में अलग से रह रहे है और होम क्वारेन्टाइन का पालन कर रहे है।

जिलाधिकारी ने रोपा, बछेर और आसपास के गांवों में बाहर से अपने घर आए लोगों के घर-घर जाकर परिवार के सदस्यों को आगाह किया कि वे बाहर से आने वाले व्यक्तियों से कम से कम 14 दिनों तक दूरी बनाए रखे और इन लोगों में खासी, जुकाम बुखार या कोई भी बीमारी के लक्षण दिखे तो तत्काल इसकी सूचना जिला प्रशासन को दें।

उन्होंने सख्त हिदायत दी कि जो लोग बाहरी जनपदों या राज्यों से कुछ दिन पहले अपने घर पहुॅचे है वे हर हाल में 14 दिनों तक अपने घर में ही अलग से रहे और होम क्वारेन्टाइन का अनिवार्य रूप से पालन करें तथा किसी भी दशा में घर से बाहर ना निकले।

कहा कि ऐसा न करने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने ग्राम प्रहरी, ग्राम प्रधान, आशा वर्कर एवं राजस्व उपनिरीक्षकों को होम क्वारेन्टाइन में रह रहे लोगों पर कडी नजर बनाए रखने को कहा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...