दिल्ली चुनाव से पहले जहां राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर जमकर हमला बोल रही है तो वहीं आप सरकार पर बीजेपी जमकर बरस रही है और पांच साल के कामों को गिनाते हुए केजरीवाल सरकार को घेर रही है। वहीं 8 को वोटिंग होनी है लेकिन इससे पहले आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ती जा रहा है, दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के ओएसडी को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है।
सीबीआई ने मनीष सिसोदिया के ओएसडी (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) को रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है। डिप्टी सीएम ने इसपर कहा है कि, अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाय।
सिसोदिया ने गिरफ्तार OSD गोपाल कृष्ण माधव को सख्त से सख्त सजा दिए जाने की मांग करते हुए कहा है कि, पिछले 5 सालों में उन्होंने खुद ऐसे कई भ्रष्ट अधिकारियों को पकड़वाया है। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि, मुझे पता चला है कि सीबीआई ने एक GST इन्स्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह अधिकारी मेरे ऑफिस में बतौर OSD भी तैनात था। सीबीआई को उसे तुरंत सख्त से सख्त सजा देनी चाहिए। ऐसे कई भ्रष्टाचारी अधिकारी मैंने खुद पिछले 5 साल में पकड़वाए हैं।
इस मामले पर अब बीजेपी आप सरकार को घेरना शुरु कर दी है। बीजेपी आईटी सेल के अध्यक्ष अमित मालवीय ने ट्वीट कर कहा है कि, डेप्युटी सीएम के ऑफिस में कोई ओएसडी अपने बॉस की जानकारी के बिना रिश्वत नहीं ले सकता। केजरीवाल और सिसोदिया पर पहले भी भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। उन्होंने आगे लिखा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ किए आंदोलन से जन्मी पार्टी भ्रष्टाचार पर ही खत्म होगी।
बताते चलें कि सीबीआई ने दिल्ली सचिवालय के अधिकारी गोपाल कृष्ण माधव को 2 लाख रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। वह 2015 से सिसोदिया के कार्यलय में तैनात है। CBI अब इस मामले पर आगे की जांच कर रही है।