UP Election 2022:उत्तर प्रदेश में बुधवार को एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसकों देखने के बाद यूपी राजनीति में हलचल तेज हो गई। यूपी में आम आदमी पार्टी के लिए सियासी जमीन तैयार करने वाले सांसद संजय सिंह अचानक बुधवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात करने उनके अवास पहुंच गए। दोनों के बीच करीब एक घंटे तक मुलाकात चली है।
