1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रियंका गांधी ने जारी की 125 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, जानिए किसको मिला टिकट?

प्रियंका गांधी ने जारी की 125 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, जानिए किसको मिला टिकट?

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कुछ अप्रत्याशित करने की संभावना के बीच में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने 18वीं विधानसभा के गठन के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। 125 प्रत्याशियों की पहली सूची में 50 महिलाओं का नाम है।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को पार्टी के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। 125 प्रत्याशियों की इस सूची में 50 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है।  प्रियंका गांधी वाड्रा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रत्याशियों की सूची जारी की है।

माखी दुष्कर्म कांड पीड़ता की मां को कांग्रेस ने उन्नाव की सदर सीट से टिकट दिया है। उन्नाव में सदर से माखी दुष्कर्म पीडि़ता की मां आशा सिंह, मोहान से मधु रावत तथा बांगरमऊ से आरती बाजपेई को टिकट दिया गया है।

उत्तर प्रदेश में आखिरकार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। प्रदेश में इस बार विधानसभा चुनाव 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच सात चरणों में होंगे। वोटों की गिनती यानी उत्तर प्रदेश चुनाव का रिजल्ट 10 मार्च को की जाएगी।

प्रयागराज जिले में 12 विधानसभाएं हैं। इसमें फाफामऊ, सोरांव, फूलपुर, प्रतापपुर, हंडिया, मेजा, करछना, इलाहाबाद पश्चिम, इलाहाबाद उत्तर, इलाहाबाद दक्षिण, बारा, कोरांव विधानसभा सीटी शामिल हैं।

प्रयागराज जिले  की इन सभी सीटों पर पांचवे चरण चुनाव होगा। इन सभी सीटों पर एक साथ 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...