मानसून की तेज बारिश से कई जगहों पर भारी नुकसान की खबर है। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के इरशालवाड़ी गांव में खोज और बचाव अभियान शनिवार को तीसरे दिन भी जारी है। यहां भारी भूस्खलन की वजह मरने वालों की संख्या 26 तक पहुंच गई है। वहीं राजधानी दिल्ली समेत हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में तबाही मची है।
