राजधानी भोपाल में 27 सितंबर से 8 अक्टूबर तक खादी उत्सव का आयोजन होने जा रहा है। यह उत्सव मध्य प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जहां मलबरी सिल्क, खादी और मसलिन खादी की साड़ियां, मिट्टी के बर्तन, जूट के बैग, और अन्य हस्तशिल्प उत्पाद एक ही जगह उपलब्ध होंगे।
