मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज मध्य प्रदेश के बालाघाट और छिंदवाड़ा दौरे पर जाने का कार्यक्रम है। बालाघाट में वह पुलिस लाइन मैदान में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां वह 43 लाख रुपये के इनामी नक्सली को मार गिराने वाले हॉक फोर्स के बहादुर सिपाहियों को आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन देंगे।
