महाकुंभ 2025 को डिजिटल और अत्याधुनिक बनाने के लिए एक नया कदम उठाया गया है। गूगल मैप के माध्यम से श्रद्धालु और पर्यटक अब महाकुंभ मेले के प्रमुख स्थलों का 360 डिग्री व्यू अपने मोबाइल पर देख सकेंगे।
महाकुंभ 2025 को डिजिटल और अत्याधुनिक बनाने के लिए एक नया कदम उठाया गया है। गूगल मैप के माध्यम से श्रद्धालु और पर्यटक अब महाकुंभ मेले के प्रमुख स्थलों का 360 डिग्री व्यू अपने मोबाइल पर देख सकेंगे।
उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव दिसंबर में होने की उम्मीद है, शहरी विकास विभाग और राज्य चुनाव आयोग की तैयारियां तेज हो गई हैं।
यूपी के संभल में जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 250 आरोपितों के पोस्टर जारी किए हैं। इन पोस्टरों को शहर के सार्वजनिक स्थानों और सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 से 30 नवंबर तक जर्मनी के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे म्यूनिख और स्टूटगार्ट में कई कार्यक्रमों में भाग लेकर मध्यप्रदेश में निवेश और उद्योगों की संभावनाओं को प्रस्तुत करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को प्रयागराज में गंगा पूजन कर महाकुंभ-2025 की औपचारिक शुरुआत करेंगे। यह पहली बार होगा जब कोई प्रधानमंत्री महाकुंभ आयोजन का शुभारंभ करेंगे।
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हुई हिंसा के मामले में योगी सरकार ने सख्त कार्रवाई का फैसला लिया है। सरकार ने ऐलान किया है कि पत्थरबाजों और उपद्रवियों के पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाएंगे।
बीजेपी सांसद और दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी आज ग्वालियर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बयान दिए। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला करते हुए उन्हें भारत विरोधी साजिशों का जिम्मेदार ठहराया।
जलवायु परिवर्तन और नदियों के घटते आकार के बीच, उत्तराखंड में जल संरक्षण को लेकर "कल के लिए जल अभियान" का प्रभाव अब दिखने लगा है। हिमालयन पर्यावरण जड़ी-बूटी संस्थान (जाड़ी) द्वारा 2021 में शुरू किया गया यह अभियान गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र में तेजी से फैल रहा है।
राज्यसभा के शीतकालीन सत्र में बुधवार को हंगामे के बीच सभापति जगदीप धनखड़ ने विपक्ष पर तीखी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उच्च सदन की परंपराओं का पालन करना हर सदस्य का दायित्व है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय के 136वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिष्ठित कवि डॉ. कुमार विश्वास को विश्वविद्यालय की ओर से मानद उपाधि प्रदान की।
यूकेडी (उत्तराखंड क्रांति दल) के नेता और राज्य आंदोलनकारी त्रिवेंद्र पंवार के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया।
दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण की भयावह स्थिति को देखते हुए लोगों ने संसद भवन के पास विरोध प्रदर्शन किया। प्रदूषण के खिलाफ आवाज उठाने के लिए बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने "सांसों के लिए संसद चलो" नारे के साथ सड़कों पर उतरकर केंद्र सरकार से साफ हवा के लिए ठोस नीति की मांग की है।
उत्तर प्रदेश के राज्य कर विभाग में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। पैसा लेकर ट्रक छोड़ने के आरोप में सहायक आयुक्त अपूर्वा पटेल और राज्य कर अधिकारी नरेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अब यात्री यहां फ्री वाई-फाई इंटरनेट का लाभ उठा सकेंगे। प्रधानमंत्री वाई-फाई एक्सेस नेटवर्क इंटरफेस (PM-WANI) योजना के तहत मंगलवार से इस सेवा की शुरुआत हुई है।
केंद्रीय कैबिनेट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में भारतीय रेलवे में 7927 करोड़ रुपये की लागत से तीन मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इस फैसले पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कैबिनेट का आभार व्यक्त किया।