1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. MP News: समाधान ऑनलाइन पर सीएम यादव का सख्त एक्शन, तीन अधिकारी निलंबित, एक की सेवा समाप्त, 80 हजार अर्थदंड

MP News: समाधान ऑनलाइन पर सीएम यादव का सख्त एक्शन, तीन अधिकारी निलंबित, एक की सेवा समाप्त, 80 हजार अर्थदंड

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समाधान ऑनलाइन पर जन समस्याओं के समाधान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री ने समाधान ऑनलाइन पर लंबित समस्याओं के निराकरण के बाद कई अधिकारियों और कर्मचारियों को दंडित किया।

By: Rekha 
Updated:

लापरवाही के लिए तीन अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित किया गया। एक कर्मचारी की सेवा समाप्त कर दी गई है। दो कर्मचारियों की वेतनवृद्धि रोक दी गई।

आयुष्मान योजना में देरी

जबलपुर के भेड़ाघाट निवासी एक आवेदक को आयुष्मान योजना का लाभ विलंब से मिलने पर संबंधित दोषी पर 80,000 रुपए का अर्थदंड लगाया गया। मुख्यमंत्री ने अच्छे काम के लिए सागर, कटनी, सिंगरौली, विदिशा और सीहोर जिलों के अधिकारियों को बधाई भी दी

डॉ. मोहन यादव ने यह स्पष्ट किया कि जन समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस कदम से सरकारी कामकाजी माहौल में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे नागरिकों को त्वरित और प्रभावी सेवा मिल सकेगी।

समाधान ऑनलाइन: एक नई पहल

समाधान ऑनलाइन एक महत्वपूर्ण मंच है, जहां मुख्यमंत्री जन समस्याओं का सीधे समाधान करते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर हर नागरिक अपनी समस्या दर्ज कर सकता है और उसका समाधान सुनिश्चित किया जाता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...