Breaking News (Breaking News in Hindi)

Cabinet: मोदी सरकार ने 16,300 करोड़ रुपये के खनिज मिशन को दी मंजूरी, गन्‍ने से बनने वाले इथेनॉल की कीमत बढ़ी

Cabinet: मोदी सरकार ने 16,300 करोड़ रुपये के खनिज मिशन को दी मंजूरी, गन्‍ने से बनने वाले इथेनॉल की कीमत बढ़ी

मोदी सरकार ने खनन और जैव ईंधन क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए 16,300 करोड़ रुपये के खनिज मिशन को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को इस फैसले की घोषणा की। इस मिशन का उद्देश्य खनन उद्योग को आत्मनिर्भर बनाना, खनिज संसाधनों के दोहन को बढ़ावा देना और देश में खनन गतिविधियों को आधुनिक बनाना है।

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए खुशखबरी, जल्द मिलने वाली है 19वीं किस्त, जानें कब आएंगे 2000 रुपये

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए खुशखबरी, जल्द मिलने वाली है 19वीं किस्त, जानें कब आएंगे 2000 रुपये

पीएम किसान योजना के 19वीं किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी है। अब सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि पीएम नरेंद्र मोदी 24 फरवरी 2025 को 19वीं किस्त जारी करेंगे। यह रकम डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में पहुंचेगी।

सुप्रीम कोर्ट: घरेलू कामगारों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए बने कानून, केंद्र को समिति बनाने का दिया निर्देश

सुप्रीम कोर्ट: घरेलू कामगारों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए बने कानून, केंद्र को समिति बनाने का दिया निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को घरेलू कामगारों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए कानूनी उपाय सुझाने और इसके लिए एक समिति गठित करने का निर्देश दिया है। अदालत ने यह भी कहा कि समिति को छह महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट पेश करनी होगी।

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा डिजिटल देश, अगले पांच सालों में डिजिटल अर्थव्यवस्था कृषि और विनिर्माण से निकलेगी आगे

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा डिजिटल देश, अगले पांच सालों में डिजिटल अर्थव्यवस्था कृषि और विनिर्माण से निकलेगी आगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत डिजिटल क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था रिपोर्ट 2024 के अनुसार, देश अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा डिजिटल देश बन चुका है और आने वाले पांच वर्षों में इसका योगदान कृषि और विनिर्माण से भी ज्यादा होने की उम्मीद है।

Mahakumbh 2025: पीएम मोदी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की बात, श्रद्धालुओं के लिए रेलवे की योजना के बारे में पूछा

Mahakumbh 2025: पीएम मोदी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की बात, श्रद्धालुओं के लिए रेलवे की योजना के बारे में पूछा

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में बुधवार को भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया और स्थिति की समीक्षा के लिए राज्य सरकार तथा रेल मंत्री से संपर्क किया।

अमेरिका के WHO से बाहर होने का भारत की स्वास्थ्य योजनाओं पर नहीं पड़ेगा कोई असर, बोले जेपी नड्डा

अमेरिका के WHO से बाहर होने का भारत की स्वास्थ्य योजनाओं पर नहीं पड़ेगा कोई असर, बोले जेपी नड्डा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि अमेरिका के विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से बाहर होने की घोषणा का भारत में इस वैश्विक एजेंसी के साथ चल रही परियोजनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भारत अपनी स्वास्थ्य योजनाओं को WHO के सहयोग से बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ाता रहेगा।

ISRO का ऐतिहासिक 100वां मिशन सफल: श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ GSLV-F15, अगले 5 वर्षों में 100 मिशन लॉन्च करने का लक्ष्य

ISRO का ऐतिहासिक 100वां मिशन सफल: श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ GSLV-F15, अगले 5 वर्षों में 100 मिशन लॉन्च करने का लक्ष्य

इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) ने श्री हरिकोटा से अपना ऐतिहासिक 100वां मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च किया, जिससे भारत ने अंतरिक्ष में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। इसरो के अध्यक्ष वी. नारायणन के नेतृत्व में इस मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। उन्होंने कहा, "हमने आज ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।

महाकुंभ में भगदड़: सीएम योगी ने की हाई-लेवल बैठक, बड़े अफसरों को भेजने के दिए निर्देश

महाकुंभ में भगदड़: सीएम योगी ने की हाई-लेवल बैठक, बड़े अफसरों को भेजने के दिए निर्देश

प्रयागराज महाकुंभ 2025 के मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर भारी भीड़ के बीच भगदड़ की अफवाह फैलने से अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आपात बैठक बुलाई और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

Mahakumbh Stampede: महाकुंभ में भगदड़ से मचा हड़कंप, पीएम मोदी ने दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश

Mahakumbh Stampede: महाकुंभ में भगदड़ से मचा हड़कंप, पीएम मोदी ने दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश

प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर संगम में गंगा स्नान के लिए 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालु उमड़े। अत्यधिक भीड़ के कारण देर रात भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिससे 17 लोगों की मौत की खबर सामने आई है और कई श्रद्धालु घायल हो गए हैं।

उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ, सीएम धामी ने पीएम मोदी का किया पारंपरिक अंदाज में स्वागत

उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ, सीएम धामी ने पीएम मोदी का किया पारंपरिक अंदाज में स्वागत

उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत भव्य अंदाज में हुई। रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलों का उद्घाटन किया। ये खेल 14 फरवरी तक चलेंगे, जिसमें देशभर के 11,000 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

उत्कर्ष ओडिशा कॉन्क्लेव का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बोले- पूर्वी भारत बनेगा देश का विकास इंजन

उत्कर्ष ओडिशा कॉन्क्लेव का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बोले- पूर्वी भारत बनेगा देश का विकास इंजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'उत्कर्ष ओडिशा, मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव’ का भव्य उद्घाटन किया। भुवनेश्वर में आयोजित इस व्यापार शिखर सम्मेलन में देश-विदेश से करीब 7,500 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Mahakumbh 2025: मौनी अमावस्या पर रात 8 बजे से शुरू होगा महास्नान, 10 करोड़ श्रद्धालु लेंगे भाग,10 जिलों के DM-SP ने संभाली कमान

Mahakumbh 2025: मौनी अमावस्या पर रात 8 बजे से शुरू होगा महास्नान, 10 करोड़ श्रद्धालु लेंगे भाग,10 जिलों के DM-SP ने संभाली कमान

महाकुंभ 2025 का सबसे बड़ा स्नान पर्व, मौनी अमावस्या, अब नजदीक है। इस पवित्र अवसर पर संगम में रात 8 बजे से महास्नान शुरू होगा, जिसमें अनुमानित 10 करोड़ श्रद्धालु भाग लेंगे। इस महास्नान के आयोजन के लिए प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा और सुविधाओं की व्यवस्था की है।

MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने शुरू की ‘समृद्धि योजना, किसानों की कमाई दोगुनी करने की नई पहल

MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने शुरू की ‘समृद्धि योजना, किसानों की कमाई दोगुनी करने की नई पहल

मध्य प्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने के लिए एक नई योजना की शुरुआत की गई है। 'गोबर से समृद्धि' योजना के तहत, किसान गोबर गैस, स्लरी और साइलेज बेचकर अपनी कमाई को दोगुना करेंगे।

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में बन रहे रोज़ नए रिकॉर्ड, फरवरी तक 45 करोड़ श्रद्धालुओं की आने की संभावना

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में बन रहे रोज़ नए रिकॉर्ड, फरवरी तक 45 करोड़ श्रद्धालुओं की आने की संभावना

प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 में हर दिन नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। इस समय त्रिवेणी संगम में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, और श्रद्धा तथा आस्था से ओत-प्रोत लाखों लोग प्रतिदिन पवित्र संगम में स्नान कर रहे हैं।

उत्तराखंड में आज से राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, देशभर के 11 हजार खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

उत्तराखंड में आज से राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, देशभर के 11 हजार खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

उत्तराखंड में आज से 38वें राष्ट्रीय खेलों का विधिवत शुभारंभ हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेलों के इस महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे। इन राष्ट्रीय खेलों में 35 खेलों से जुड़ी 45 स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं, जिनमें दो प्रदर्शनी खेल भी शामिल हैं।