भारत की अग्रणी ऑनलाइन पेमेंट कंपनी पेटीएम(Paytm) अपने यूज़र के लिए नया ऑफर लेकर आई है। इस नए साल में Paytm ऐसे यूज़र को को कैशबैक दे रही है जो Paytm से अपना LPG गैस सिलेंडर पहली बार बुक करते हैं तो उन्हें 700 रुपये का कैशबैक मिलेगा।
अग़र बात करें रसोई गैस की क़ीमत की तो एक सिलेंडर जो 14.2 KG का होता है उसकी क़ीमत 692 रुपये है। अग़र आप Paytm के इस ऑफर का यूज़ करते हैं तो आप को कैशबैक के रूप में सारे पैसे आप के एकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
पिछले साल दिसम्बर महीने में यहीं ऑफर 500 रुपये तक था लेकिन अब इसे बढ़ा कर 700 रुपये कर दिया गया है। अग़र बात करें दिल्ली की तो यहाँ एलपीजी गैस सिलेंडर की क़ीमत 692 रुपये है।
ऐसे ले ऑफर का लाभ:-
इस ऑफर का लाभ लेने के लिए सबसे पहले आप को अपने Paytm app में जाना पड़ेगा। इसके बाद आप को Recharge And Pay Bills के ऑप्शन पे क्लिक करना पड़ेगा
यहाँ पर आप को Book a Cylinder पे क्लिक करना पड़ेगा। इसमें आप सारी जानकारी को भर देंगे। ध्यान रहे आप को इसमें Promo Code डालना पड़ेगा। FIRSTLPG ये प्रोमोकोड आप डालेंगे इसके बाद आप Pay कर दीजिए। 24 घण्टे के अंदर आप को कैशबैक मिल जाएगा