1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. देश विरोधी बयान देने वाले शरजील इमाम के खिलाफ देशभर में कई केस दर्ज

देश विरोधी बयान देने वाले शरजील इमाम के खिलाफ देशभर में कई केस दर्ज

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
देश विरोधी बयान देने वाले शरजील इमाम के खिलाफ देशभर में कई केस दर्ज

पूर्वोत्तर और असम को भारत के नक्शे से मिटाने की बात करने वाले जेएनयू के छात्र शरजील इमाम के खिलाफ देश के कई हिस्सों में मुकदमा दर्ज किया गया है। यूपी, दिल्ली, असम, मणिपुर, अरुणाचलप्रदेश में एफआईआर दर्ज होने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाशी शुरू हो गई है।

अब अरूणाचल प्रदेश औऱ मणिपुर पुलिस ने भी शरजील इमाम के खिलाफ मुदकमा दर्ज कर लिया है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच भी इस केस में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। जबकि असम पुलिस ने शरजील के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया है। इससे पहले ही यूपी के अलीगढ़ में पहले से ही केस दर्ज हो चुका है। देश विरोधी बयान देने वाले शरजील की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गई है।

यूपी पुलिस और बिहार पुलिस दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। पुलिस ने शरजील इमाम के खिलाफ धर्म, जाति, जन्म, आवास और भाषा के आधार पर नफरत फैलाने और सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने के आरोप में यह केस दर्ज किया है।

आपको बता दें कि भड़काऊ वीडियो में शरजील ने पूर्वोत्तर औऱ असम को भारत के नक्शे से मिटाने की बात कर रहा है। इसी वीडियो को ट्वीट करते हुए बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा था कि, शाहीन बाग में प्रदर्शन के नाम पर भारत के टुकड़े करने की साजिश चल रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...