भोपालः आज राजधानी में शिक्षक भर्ती 2025 के अभ्यर्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। वर्ग 2 यानी माध्यमिक और वर्ग 3 यानी प्राथमिक शिक्षक भर्ती के उम्मीदवार बड़ी संख्या में पॉलिटेक्निक चौराहे पर एकत्र हुए।

अभ्यर्थियों की मुख्य मांग पदों की संख्या बढ़ाने को लेकर है। पिछले 6 से 7 महीनों से लगातार प्रयास करने के बावजूद जब कोई ठोस समाधान नहीं निकला, तो आखिरकार अभ्यर्थियों को सड़कों पर उतरना पड़ा।

प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा, लेकिन अभ्यर्थियों में शासन के प्रति नाराज़गी साफ देखने को मिली। उनका कहना है कि उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं, जिससे उनका भविष्य अधर में लटका हुआ है। मौके पर मौजूद अभ्यर्थियों ने मीडिया के माध्यम से सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने की अपील की।
उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
भोपाल से संवाददाता सुनील मालवीय की रिपोर्ट