1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. CAA समर्थन रैली निकालने पर कोलकाता पुलिस ने कैलाश विजयवर्गीय को लिया हिरासत में

CAA समर्थन रैली निकालने पर कोलकाता पुलिस ने कैलाश विजयवर्गीय को लिया हिरासत में

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
CAA समर्थन रैली निकालने पर कोलकाता पुलिस ने कैलाश विजयवर्गीय को लिया हिरासत में

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कैलाश विजयवर्गीय को नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में बिना इजाजत रैली निकालने के लिए हिरासत में लिया गया है।

भाजपा नेताओं द्वारा रैली की शुरुआत करते ही कोलकाता पुलिस ने सभी नेताओं को हिरासत में ले लिया। जिसमें कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल हैं। कहा जा रहा है कि सीएए के समर्थन में कैलाश विजयवर्गीय अभिनंदन रैली निकाल रहे थे और इसके लिए उन्होंने पुलिस से इजाजत नहीं ली थी। इसी कारण पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।

पुलिस का कहाना है कि, भाजपा नेता पुलिस की अनुमति के बिना कथित रूप से मार्च आयोजित करना चाहते थे जिसके बाद उन्हें पुलिस वैन में हिरासत में लिया गया और स्थान से दूर ले जाया गाय।

हिराजस में लिए जाने के बाद विजयवर्गीय ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, कोलकाता में आज नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में मेरी रैली थी। पुलिस ने मुझे और मुकुल रॉय को गिरफ्तार कर लिया है और लाल बाज़ार पुलिस हेडक्वार्टर ले जा रहे हैं। संसद में पारित किसी कानून के समर्थन में रैली करना कौनसा अपराध है, जो हमें गिरफ्तार किया गया?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...