CAA और NRC को लेकर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। सोमवार को एक फिर से दिल्ली के यमुनापार और भजनपुरा प्रदर्शकारियों ने जमकर हंगामा किया। बता दें इस प्रदर्शन में गोकुलपुरी इलाके में भारी उपद्रव के बीच गोली लगने से एक हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गई तो दिल्ली पुलिस के एक डीसीपी भी इस हंगामे में घायल हो गए।
दूसरी तरफ भजनपुरा इलाके प्रदर्शनकारियों ने एक पेट्रोल पंप अपना शिकार बनाते हुए आग के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं उपद्रवियों ने कई गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया। जबरदस्त हिंसा को देखते हुए प्रशासन ने उत्तर पूर्वी दिल्ली के कम से कम 10 जगहों धारा 144 लगा दी है।

बताते चले दिल्ली के जाफराबाद में तो प्रदर्शन कारियों ने पुलिस के सामने 8 राउंड गोलियां तक चलाई। तो वही करावल नगर में हिंसा के वक्त तैनात अडिशनल डीसीपी समेत कई पुलिसकर्मीयों के जख्मी होने की खबर सामने आ रही है।
इस पूरे मामले पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने उत्तर पूर्वी दिल्ली समेत सभी इलाके में लोगों से शांति बरतने की अपील की है। साथ ही पुलिस ने उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी है।