1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. CAA: मोदी सरकार प्रदर्शनकारियों से बातचीत करने को तैयार- रवि शंकर प्रसाद

CAA: मोदी सरकार प्रदर्शनकारियों से बातचीत करने को तैयार- रवि शंकर प्रसाद

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
CAA: मोदी सरकार प्रदर्शनकारियों से बातचीत करने को तैयार- रवि शंकर प्रसाद

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर राजधानी दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन को लेकर केंद्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने शनिवार को एक ट्वीट के जारिए कहा कि, सीएए के खिलाफ शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए तैयार है।

इसके साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि, सरकार शाहीनबाग के प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए तैयार है। यह बातचीत संरचनात्मक रूप में होनी चाहिए और मोदी सरकार उनसे संवाद करने और सीएए के खिलाफ उनके सभी संदेह दूर करने के लिए भी तैयार है।

आपको बताते चलें कि, शाहीन बाग में सीएए के खिलाफ धरने पर बैठीं महिलाओं ने बीते शुक्रवार को सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि, जनता की सबसे बड़ी पंचायत संसद का सत्र शुरू हो रहा है, हमें उम्मीद करते हैं कि, जनता द्वारा चुनी गई सरकार संसद में हमारी आवाज उठाई और सुनी जाएगी।

इसके साथ ही कई प्रदर्शनकारी महिलाएं और बच्चे महात्मा गांधी का मास्क पहने हुए नजर आए। विरोध के लिए सत्याग्रह का तरीका अपनाकर राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी को याद करते हुए शाहीन बाग की प्रदर्शनकारी महिलाओं ने अपने चेहरे पर महात्मा गांधी का मास्क लगाकर दो मिनट का मौन भी रखा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...