अनुज की रिपोर्ट
सीएए-एनआरसी के विरोध में पिछले साल राजधानी लखनऊ में हुए हिंसक के मामले में पुलिस ने आरोपियों पर शिकंजा कसते हुए 297 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।
आपको बता दे कि इसके अलावा 18 के खिलाफ रासुका लगाने की तैयारी में है। इसके साथ ही 43 और लोगों को भी गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं।
इस मामले में 12 थानों में बलवा, तोड़फोड़, आगजनी, मारपीट, लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम व सरकारी कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में कुल 63 मुकदमे दर्ज किए गए थे।
पुलिस आयुक्त सुधीर पांडे के मुताबिक प्रदर्शन में शामिल रहे 18 लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून तामील करने की तैयारी की जा रही है।
बीते वर्ष 19 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून को लेकर राजधानी में भारी हिंसा और आगजनी से कानून व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो गई थी।
हमलावरों ने जमकर पथराव भी किया था, जिसमें पुलिस व मीडिया कर्मी समेत कई राहगीर घायल हुए थे। बवाल में लोक संपत्ति का भारी नुकसान हुआ था।