जनपद बुलंदशहर थाना शिकारपुर क्षेत्र में महिला ने दो मासूम बच्चों संग खुद को लगाई आग। तीनों युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। मृत पुष्पा के परिजनों ने जानकारी देते हुए कहा की पुष्पा की शादी अब से करीब 8 वर्ष पूर्व थाना शिकारपुर क्षेत्र के गांव बरौली में हुई थी।
जिसके बाद से ही पुष्पा के पति बॉबी के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध थे, जिसके कारण महिला काफी दिनों से परेशान चल रही थी, मृत पुष्पा के भाई रवि ने जानकारी देते हुए बताया पुष्पा को अपने परिजनों से भी बात नहीं करने देता था, जिसको लेकर पुष्पा काफी दिनों से परेशान चल रही थी साथ ही रवि ने पुष्पा के पति बॉबी पर ही तीनों को आग लगाकर जान से मारने का आरोप लगाया।