1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. 5जी सेवा के लिए BSNL ने अमेरिकी टेलीकॉम कंपनी सिएना के साथ हाथ मिलाया

5जी सेवा के लिए BSNL ने अमेरिकी टेलीकॉम कंपनी सिएना के साथ हाथ मिलाया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
5जी सेवा के लिए BSNL ने अमेरिकी टेलीकॉम कंपनी सिएना के साथ हाथ मिलाया

बीएसएनएल ने अमेरिका की नेटवर्किंग सेवा देने वाली कंपनी ‘सिएना’ के साथ करार किया है। ये करार कंपनी की 5जी सेवाओं की फील्ड ट्रायल के लिए किया गया है।

अगले कुछ हफ्तों तक अलग अलग नेटवर्क इलाकों वाली जगहों पर 5जी सेवाओं को प्रभावी बनाने के लिए दोनों कंपनियां मिलकर काम करेंगी।

ताकि तकनीकी समस्याओं को समझने और उन्हें दूर करने पर विचार किया जा सके। बीएसएनएल के चेयरमैन और एमडी अनुपम श्रीवास्तव ने कहा है कि 5जी सेवाएं देश में मिशन डिजिटल इंडिया का हिस्सा हैं और कंपनी की कोशिश है कि दुनिया भर के मुकाबले भारत ये तकनीक इस्तेमाल करने वालों की श्रेणी में अग्रणी बने।

सिएना ने कहा है कि 5 जी सेवाओं के लिए वो सभी तरह की कंपनियों के साथ काम करेगी। बीएसएनएल इस सेवा की तैयारी के लिए पहले से ही सॉफ्टबैंक, कॉरिएंट और नोकिया जैसी कंपनियों के साथ मिलकर काम कर रही है।

BSNL ले आया है एक और धांसू रिचार्ज प्लान:-
सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने एक नया प्लान अपने यूजर्स के लिए पेश किया है। इस प्लान में यूजर्स को 120 जीबी डाटा मिल रहा है।

इसकी वैलिडिटी की बात करें तो वो 30 दिनों की है। BSNL के हाल ही में लॉन्च हुए इस प्लान की कीमत 798 रुपये है। हालांकि, यह प्लान कंपनी अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए लेकर आई है।

बीजीआर के अनुसार, BSNL के 798 प्लान में 120 जीबी डाटा 2जी और 3जी के रूप में मिलेगा। मालूम हो कि BSNL के पास अभी 4जी नेटवर्क नहीं है लेकिन कंपनी देश के कई सर्किल्स में 4जी नेटवर्क की टेस्टिंग कर रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...