1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर होगा फैसला,23 जून को मनाया जाएगा पर्व

जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर होगा फैसला,23 जून को मनाया जाएगा पर्व

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर होगा फैसला,23 जून को मनाया जाएगा पर्व

 देश भर में विख्यात अहमदाबाद की जगन्नाथ रथयात्रा के इस साल आयोजन को लेकर थोड़े समय में ही फैसला किया जायेगा।
 गृह राज्यमंत्री प्रदीपसिंह जाडेजा ने कहा कि कोरोना संकट के मद्देनजर सरकार इसके सभी पहलुओं पर विचार कर जल्द ही कोई फैसला लेगी। हालांकि अब तक इस पर कोई निर्णय नहीं हो पाया है।         

ज्ञातव्य है कि इससे पहले कल आधिकारिक सूत्रों ने यह दावा किया था कि इस साल कोरोना संकट के बीच इसे सादे ढंग से आयोजित करने की अनुमति दे दी गयी है। पर आज श्री जाडेजा ने अपना बयान दिया।

हर साल गुजराती कैलेंडर के अनुसार आषाढ़ी बीज तिथि को आयोजित होने वाली इस ऐतिहासिक रथयात्रा का इस साल 143 वां संस्करण होगा। पारंपरिक रूप से मुख्यमंत्री यात्रा से पहले अहमदाबाद के जमालपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर के परिसर में सोने की झाड़ू लगाने की पहिंद विधि कर रथयात्रा को रवाना करते हैं। 

इस बार रथयात्रा की तिथि 23 जून है। हर साल लाखों भक्तों की भीड़ के बीच अहले सुबह जमालपुर से सरसपुर तक जाकर दोपहर के विश्राम के बाद देर शाम वापस निज मंदिर लौटने वाली रथ यात्रा की सुरक्षा में हजारों सुरक्षाकर्मी लगाये जाते हैं।  

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...