देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति रतन टाटा का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने बुधवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है, और मध्य प्रदेश में भी इस खबर से गहरा दुख व्यक्त किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रतन टाटा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “देश के सुप्रसिद्ध उद्योगपति और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा जी का निधन न केवल उद्योग जगत बल्कि पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। हमने एक महान उद्योगपति और मानवता के प्रति सदैव समर्पित व्यक्तित्व को खो दिया है। उनके जाने से भारत और विश्व के उद्योग जगत में एक रिक्तता हमेशा रहेगी। देश के विकास में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा। मैं बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को यह असीम दुःख सहने की शक्ति दें।”
देश के सुप्रसिद्ध उद्योगपति और टाटा संस के मानद चेयरमैन श्री रतन टाटा जी का निधन उद्योग जगत ही नहीं, अपितु समस्त भारतवासियों के लिए अपूरणीय क्षति है।
आज देश ने एक महान उद्योगपति के साथ ही बेहद संवेदनशील, राष्ट्रसेवा एवं मानवता के प्रति सदैव समर्पित शख्सियत को खोया है। उनके… pic.twitter.com/3uzknCHqLb
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) October 9, 2024
बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जताया दुख
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने भी एक्स पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “प्रसिद्ध उद्योगपति, महान देशभक्त और पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा जी का दुःखद निधन उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके सामाजिक और औद्योगिक योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। ॐ शांति।”
प्रसिद्ध उद्योगपति,महान देशभक्त व पद्म विभूषण से सम्मानित श्री रतन टाटा जी का दुःखद निधन उद्योग जगत के लिये अपूरणीय क्षति है।
विभिन्न सामाजिक कार्यों और उद्योग जगत को नई दिशा देने में उनका योगदान अविस्मरणीय है।
ईश्वर दिव्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।
ॐ शांति। pic.twitter.com/hNOdlvrD78
— VD Sharma (@vdsharmabjp) October 9, 2024
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी जताया शोक
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी रतन टाटा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति और समाजसेवी पद्म विभूषण रतन टाटा जी के निधन से मैं गहरा शोक प्रकट करता हूं। उन्होंने अपनी औद्योगिक क्षमता से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके निधन से देश ने एक समर्पित औद्योगिक नेतृत्व खो दिया है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।”
देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति और समाजसेवी पद्म विभूषण श्री रतन टाटा के निधन पर मैं गहरा शोक व्यक्त करता हूँ।
अपनी औद्योगिक दक्षता से उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान दिया। उनके निधन से देश ने एक प्रतिबद्ध औद्योगिक नेतृत्व खो दिया है।
ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों… pic.twitter.com/Lq4Rp9BlV7
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) October 9, 2024