1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. कभी ससुर बहु के साथ तो कभी जीजा साली के साथ करने लगा रोमांस

कभी ससुर बहु के साथ तो कभी जीजा साली के साथ करने लगा रोमांस

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कभी ससुर बहु के साथ तो कभी जीजा साली के साथ करने लगा रोमांस

रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी

नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा में गुजरे जमाने के दमदार एक्टर शशि कपूर पृथ्वीराज कपूर के बेटे और राज कपूर-शम्मी कपूर के छोटे भाई थे। अब आप सोच रहे होंगे कि ये बात हम आपको क्यों बता रहे है। दरअसल, आज हम आपको बताने वाले है  कि बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स है जिन्होंने अपने रियल लाइफ इन-लॉज के साथ पर्दे पर रोमांस किया है। जिसमें कपूर खानदान सबसे आगे रहा है। हिंदी सिनेमा में किसी ने अपनी बहू के साथ तो किसी ने अपनी साली के साथ सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस का तड़का लगाया। तो चलिए बताते है इंडस्ट्री के उन कलाकारों के साथ जिन्होंने अपने रिश्तेदारों के साथ फिल्मों में रोमांटिक सीन दिये है-

शशि ने नीतू सिंह के साथ सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस किया था, जो रिश्ते में उनकी बहू लगती हैं। ये 1975 में आयी फिल्म ‘दीवार’,’एक और एक ग्यारह’ (1981), ‘काला पानी’ (1980) थी । सिर्फ नीतू ही नहीं शशि कपूर ने बाकी बहुओं के साथ भी रोमांस किया है शशि रिश्ते में बबिता के चाचा ससुर लगते हैं। दोनों ने फिल्म ‘हसीना मान जाएगी’ (1968) में उनके साथ रोमांस किया था।

अनिल कपूर और श्रीदेवी का रिश्ता भी देवर-भाभी का है और दोनों ने ही सिल्वर स्क्रीन पर काफी रोमांटिक सीन दिये है। दोनों  ने फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ (1986), ‘लम्हे’ (1991), ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ (1993), ‘लाडला’ (1993) और ‘जुदाई’ (1996) फिल्मों में काम किया ।

करिश्मा कपूर रिश्ते में सैफ अली खान की साली लगती हैं। दोनों ने फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ (1999) में काम किया है। जो एक रोमांटिक पारिवारिक फिल्म थी।

वहीं रानी मुखर्जी और अजय देवगन का रिश्ता भी जीजा-साली का है। रानी मुखर्जी और काजोल कजिन बहनें  हैं। अजय और रानी ने साल 2003 में आयी फिल्म ‘चोरी चोरी’  और  इसी साल आयी फिल्म ‘एलओसी कारगिल’  में काम किया है।

कपूर फैमिली में तो लगभग सभी लोग बॉलीवुड से ताल्लुख रखते है ऐसे में किसी ना किसी फिल्म में कोई ना कोई साथ आ ही जाता है। ऐसे में रणधीर कपूर रिश्ते में नीतू सिंह के जेठ हैं और दोनों ने फिल्म ‘कस्मे वादे’ (1978), ‘रिक्शावाला’ (1973), ‘हीरालाल पन्नालाल’ (1978), ‘डोंगी’ (1979), ‘भला मानुस'(1976) सहित अन्य फिल्मों में साथ काम किया है।

राजेश खन्ना ने फिल्म ‘अनुरोध’ (1977) में सिंपल कपाड़िया के साथ रोमांस किया था। जब सिंपल ने राजेश के साथ स्क्रीन शेयर किया था, तब वे रिश्ते में उनके जीजा लगते थे। यानी राजेश उनकी बहन डिंपल से शादी कर चुके थे।

फिरोज खान और मुमताज आपस में समधी हैं। मुमताज की बेटी नताशा फिरोज खान की बहू (एक्टर फरदीन खान की पत्नी) हैं। फिरोज खान और मुमताज ने फिल्म ‘अपराध’ (1972), ‘उपासना’ (1971), ‘आग’ (1967) सहित अन्य फिल्मों में साथ काम किया है।

शम्मी कपूर रिश्ते में बबिता के चाचा ससुर लगते हैं। ऐसे में अपनी बहु के साथ शम्मी कपूर ने भी फिल्म ‘तुमसे अच्छा कौन है’ (1969) में काम किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...