कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सरकरा तमाम कोशिशें कर रही है, इस बीच फिल्म इंडस्ट्री के कलकार भी लोगों में जागरूकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। कई कलाकारों ने वीडियो के जरिए लोगों को जागरुग किया है और अब यामी गौतम ने एक वीडियो के जरिए लोगों के मैसेज दिया है।
इपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस यामी गौतम ने कहा है कि, ‘सभी मेरे भाई-बहनों से विनयपूर्वक निवेदन है कृपया करके अपने घरों में रहें, स्वच्छ रहें, सामाजिक दूरी रखें और भय मुक्त माहौल बनाकर रखें। यदि आपके घर में कोई पार्सल, कोई वस्तु, कोई चीज आती हैं, फौरन अपने हाथ धोएं और उसे भी पहले धोएं। यदि किसी कारणवश आपको घर से बाहर निकलना ही पड़ता है, तो अपना नाक और मुंह ढकें और हाथ में एल्कोहॉल बेस्ड हैंड सैनिटाइजर करें और बार-बार उससे अपने हाथ साफ करें।