लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आई है। बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के पिता का 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया, लेकिन लॉकडाउन की वजह से मिथुन इस समय बंगलूरू में फंसे हैं। बताया जा रहा है कि मिथुन के पिता लंबे समय से बीमार चल रहें थे। जिसके बाद किडनी फेल होने की वजह से उनका निधन हो गया।
तो वहीं दूसरी तरफ मिथुन चक्रवर्ती अपनी किसी शूटिंग के सिलसिले में बंगलूरू गए थे। लेकिन लॉकडाउन की वजह से वो वहीं पर फंस गए। ऐसे में अब पिता की मौत की खबर सुनकर मिथुन मुंबई पहुंचने की जुगत में लगे हुए हैं।