रिपोर्ट:- मोहम्मद आबिद
श्रीकाकुलम: आपने कहावत तो सुनी ही होगी की जिसका कोई नहीं होता उसका खुदा होता है। एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई है आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले की। जहां 80 साल के एक बुजुर्ग की लावारिश हालात में मृत्यु हो जाती है और उसके शव को लेने वाला कोई नहीं होता है। वहीं एक महिला इंस्पेक्टर ने मिसाल पेश करते हुए इस बुजुर्ग महिला को अपना कंधा दिया।
आपको बता दें कि श्रीकाकुलम एक महिला सब-इंस्पेक्टर ने कर्तव्य की अनोखी मिसाल पेश की है। वह 80 साल के बेघर और बेसहारा बुजुर्ग के लावारिस शव को अपने कंधे पर टांगकर एक किलोमीटर तक लायीं। यह घटना काजू इंडस्ट्री के लिए फेमस कासीबुग्गा-पलासा इलाके में हुई। डीजीपी गौतम सावांग ने महिला SI के मानवतावादी रवैये की प्रशंसा की है।
महिला सब-इंस्पेक्टर कोट्टूरू सिरिशा ने कहा की पुलिस के पास एक अज्ञात शव के होने की सूचना मिली थी और जिसकी उम्र 80 साल के आस पास बताई गई थी..और स्थानीय लोगों का कहना है की वह भीख मांगने का काम करता था। खेत के पास पड़े हुए शव के पास तक ले जाने के लिए कोई रास्ता नहीं था लेकिन ग्रामीणों के अपील करने के बाद भी कोई भी शव को गाड़ी तक पहुंचे के लिए सामने नहीं आया।
‘मैंने केवल अपनी ड्यूटी निभाई‘
समाज को अपनी सेवा देना ही मेरा लक्ष्य है। मृतक को भी सम्मान का अधिकार है। मैंने केवल अपनी ड्यूटी निभाई है।’
भूख की वजह से बताई जा रही है मौत!
विशाखापत्तनम की निवासी सब इंस्पेक्टर ने खुद फार्मेसी की पढ़ाई कर चुकी है और शव पर चोट का कोई निशान नहीं होने से मौत की कोई संदिग्ध वजह मानने की वजह भी नहीं थी। बुजुर्ग काफी कमजोर नजर आ रहे थे और भूख की वजह से मौत हुई दिख रही थी।