दिल्ली में हाल ही में हुए ड्रग्स मामले में मुख्य आरोपी तुषार गोयल को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि तुषार गोयल इंडियन यूथ कांग्रेस की आरटीआई सेल के चीफ हैं और उनका कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ गहरा संबंध है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनके “मोहब्बत की दुकान” पर तंज कसते हुए कहा कि अब वहां नफरत के साथ-साथ नशे का सामान भी मिलने लगा है।
देश के युवाओं को सीधे नशे में धकेलने वाले इतने बड़े ड्रग्स कांड के आरोपी, तुषार गोयल, 'इंडियन यूथ कांग्रेस' के RTI सेल के चीफ, के साथ कांग्रेस के आधिकारिक पदाधिकारियों का सीधा संबंध दिखाता है कि अगर इन्हें थोड़ी सी भी शक्ति मिली, तो ये देश को किस गर्त में धकेल देंगे…
– डॉ.… pic.twitter.com/vXi9MhuHla
— BJP (@BJP4India) October 3, 2024
ड्रग्स मामले में कांग्रेस का कनेक्शन?
दिल्ली पुलिस ने गांधी जयंती के दिन करोड़ों रुपये की कोकीन जब्त करते हुए इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें मुख्य आरोपी तुषार गोयल भी शामिल हैं। भाजपा ने तुषार गोयल का कांग्रेस से कनेक्शन दिखाते हुए एक नियुक्ति पत्र जारी किया, जिसमें बताया गया कि तुषार यूथ कांग्रेस की दिल्ली आरटीआई सेल का चीफ है। यह नियुक्ति पत्र 24 मार्च 2022 का है, जिसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम भी शामिल है।
दिल्ली में 5,600 करोड़ रुपये के ड्रग्स बरामद हुए है। इसका जो मुख्य आरोपी है, उसका नाम तुषार गोयल है, जो 'इंडियन यूथ कांग्रेस' के RTI सेल का चीफ है।
यानी ये बात साफ हो रही है कि राहुल गांधी के मोहब्बत की दुकान में अभी तक नफरत का सामान तो दिख रहा था, लेकिन अब नशे का सामान भी मिल… pic.twitter.com/TGpNdFuUSU
— BJP (@BJP4India) October 3, 2024
BJP का कांग्रेस पर हमला
डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, “राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान में अब नफरत के साथ नशे का सामान भी मिलने लगा है। हम यह आरोप इसलिए लगा रहे हैं क्योंकि हमारे पास तुषार गोयल का नियुक्ति पत्र है, जो यह साबित करता है कि वह कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी हैं।”
कांग्रेस नेताओं के साथ आरोपी के फोटो
BJP ने तुषार गोयल की कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं दीपेन्द्र हुड्डा और केसी वेणुगोपाल के साथ फोटो भी जारी किए, जिसके आधार पर भाजपा ने सवाल उठाया कि मुख्य आरोपी और इन नेताओं के बीच क्या संबंध है? उन्होंने पूछा, “मुख्य आरोपी के फोन में हुड्डा का नंबर और उनके साथ फोटो होने का क्या मतलब है, और इसका कांग्रेस से क्या कनेक्शन है?”
भाजपा के कांग्रेस से सवाल
भाजपा ने कांग्रेस से तीन महत्वपूर्ण सवाल पूछे
ड्रग्स के पैसे का कांग्रेस से क्या संबंध है?
क्या यह पैसा चुनाव में खर्च होने के लिए था?
क्या कांग्रेस ने किसी ड्रग पेडलर को पदाधिकारी बनाने के लिए योजना बनाई थी, ताकि अगर उनकी सरकार हरियाणा में आती तो नशे के कारोबार में छूट मिलती?
BJP ने इन सवालों के जरिए कांग्रेस से सीधा जवाब मांगा है और इस मामले को लेकर जनता के सामने स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।
कांग्रेस की स्थिति पर सवाल
इस पूरे प्रकरण ने कांग्रेस के भीतर हलचल मचा दी है। भाजपा का यह हमला कांग्रेस के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है, खासकर चुनावी माहौल में जब पार्टी की छवि को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। अब यह देखना होगा कि कांग्रेस इस मामले में क्या जवाब देती है और इन गंभीर आरोपों का किस तरह से सामना करती है।