1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोलकाता में ममता बनर्जी के खिलाफ भाजपा के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़े गए

कोलकाता में ममता बनर्जी के खिलाफ भाजपा के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़े गए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोलकाता में ममता बनर्जी के खिलाफ भाजपा के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़े गए

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ भाजपा के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन चल रहा है। राज्य पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने, लाठी चार्ज करने और आंसू गैस के गोले छोड़ने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

राज्य के भाजपा नेताओं की हत्या के विरोध में राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय आदि शामिल हैं। बीजेपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि वो तो शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे पर ममता सरकार ने उनपर जबरदस्ती बल प्रयोग किया और उन पर हिंसा की।

बीजेपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकार की इस कार्रवाई के माध्यम से बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं को डराने का प्रयास किया जा रहा है। राज्य में बढ़ती हत्याओं के खिलाफ प्रदर्शन को हिंसक होने देने की कोई मंशा या विचार नहीं था पर सरकार ने जबरन उन पर लाठीचार्ज किया।

कोलकाता में भाजपा कार्यकर्ता राज्य में भाजपा कार्यकर्ताओं की कथित हत्याओं को लेकर ‘नबन्ना चलो’ आंदोलन में विरोध कर रहे हैं। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है ।प्रदर्शनकारी सचिवालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। एक तरफ पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं, लाठी चार्ज किया जा रहा है, दूसरी तरफ भाजपा कार्यकर्ता भी पत्थर फेंक रहे हैं।

हालांकि, पुलिस ने पहले ही व्यवस्था कर दी थी कि किसी भी स्थिति में प्रदर्शनकारियों को सचिवालय के करीब नहीं जाने दिया जाएगा। पुलिस ने चारों तरफ से बैरिकेडिंग कर दी थी। जब प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड पार किया, तब पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।

दरअसल हाल ही में एक बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या पश्चिम बंगाल में कर दी गई है। इसके बाद से बीजेपी कार्यकर्ताओं में गुस्सा है।और ये पहला वाकया नहीं है जब बंगाल में किसी बीजेपी नेता की हत्या की गई हो।

पिछले 4 साल में लगभग 100 के करीब बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या की जा चुकी है, ऐसा बीजेपी का कहना है। बीजेपी का कहना है कि राज्य में कानून और शांति व्यवस्था चरमरा चुकी है और अगले चुनाव में जनता बीजेपी को चुनेगी। इस मामले में, राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने अतिरिक्त मुख्य गृह सचिव और डीजीपी को तलब किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...