रिपोर्ट:खुशी पाल
पंजाब(Punjab) विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियां धीरे-धीरे अपने उम्मीदवारों की सूची तैयार करने के साथ-साथ अपनी पार्टी के CM चेहरे का भी खुलासा कर रही है। कांग्रेस(Congress) और आम आदमी पार्टी(Aam Aadmi Party) ने पहले ही अपने उम्मीदवारों की सूची तैयार कर रही है। समय रहते भाजपा(BJP) ने भी आज अपने उम्मीदवारों की सूची का खुलासा कर लिया है।

आपको बता दें कि हाल ही में भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की सूची तैयार की है। हालांकि अब भी भाजपा नेअपने CM चेहरे का खुलासा नहीं किया है। जिसका जनता और विपक्षी दल बेसबरी से इंतजार कर रहें हैं। आपको बता दें कि हाल ही में भाजपा ने पंजाब के लिए अपने 27 नए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इस बार के उम्मीदवारों की सूची जानना काफी दिलचस्प है क्योंकि हर पार्टी के कुछ नेता दूसरी पार्टियों में जाकर शामिल हो रहें है।
यह भी पढ़ें: Supreme Court ने Aklai Dal के वरिष्ट नेता Bikram Majithia को दी बड़ी राहत!
भाजपा में शामिल हो हुए दूसरे पार्टी के नेता की बात करें तो अमरिंदर सिंह(amarinder singh) की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस(Punjab Lok Congress) छोड़कर आने वाले जगदीश जग्गा(भाजपा में शामिल हुए) को राजपुरा से टिकट दी गई है। आपको बता दें कि ग्रेवाल किसान आंदोलन के दौरान इसके खिलाफ बयानबाजी को लेकर खूब चर्चा में रहें हैं। भाजपा पंजाब में 65 सीटों पर लड़ रही है। जिनमें से अब 62 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया गया है। भाजपा ने राजपुरा से हरजीत ग्रेवाल की टिकट काट दी है।

सूची के अन्य बड़े चेहरो की बात करें तो बटाला में कांग्रेस से आए मौजूदा विधायक फतेहजंग बाजवा, फगवाड़ा से पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला, मोगा में कांग्रेस से आए विधायक हरजोत कमल को टिकट दी गई है। वहीं, रोपड़ से इकबाल सिंह लालपुरा चुनाव लड़ेंगे।
27 उम्मीदवारों की सूची पढ़िए…