1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. गैरसैंण को उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाए जाने पर भाजपा में हर्ष

गैरसैंण को उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाए जाने पर भाजपा में हर्ष

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गैरसैंण को उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाए जाने पर भाजपा में हर्ष

लंबे संघर्ष के बाद आखिरकार पहाड़ी राज्य की राजधानी पहाड़ में ही बन गई है .उत्तराखंड की दो राजधानी शीतकालीन देहरादून और ग्रीष्मकालीन उत्तराखंड बन गई है जिससे पूरे प्रदेश में हर्ष की लहर है .

काफी उठापटक के बाद आखिरकार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण होगी का आदेश पारित कर दिया .

बता दें कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विश्व पर्यावरण दिवस पांच जून को यह ऐलान किया था। वहीं राज्य आंदोलनकारियों का मानना है कि किसी भी प्रदेश में दो राजधानी होना ठीक नहीं है,

लेकिन इन सबसे परे भाजपा में गैरसैंण को लेकर हर्ष की लहर है .भाजपा के वरिष्ठ नेता और बद्रीनाथ से विधायक महेंद्र भट्ट ने इसे भाजपा एवं त्रिवेंद्र रावत सरकार की बड़ी उपलब्धि करार दिया .

कहा कि त्रिवेंद्र सिंह ने पहाड़ी जन भावनाओं को सम्मान देते हुए गैरसैंण को उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया है जिसके बाद पहाड़ से पलायन रुकेगा और पहाड़ का तेजी से विकास होगा .

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...