दिल्ली में इन दिनों राजनीतिक पार्टियां चुनाव की जोरों शोरों से तैयारी में जुटी हुई हैं, इस दौरान वो एक दूसरे पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही। इस दौरान अब बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अरविंद केजरीवाल पर वोट बैंक की राजनीति और टुकड़-टुकड़े गैंग का समर्थन करने का आरोप लगाया है।
जोपी नड्डा ने एक ट्वीट करते हुए केजरीवाल, कन्हैया कुमार और उमर खालिद पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि, कन्हैया कुमार, उमर खालिद और कुछ अन्य भारतविरोधी ताकतों ने देशविरोधी ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ के जैसे नारे लगाए। ये लोग देश की अखंडता को नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रहे थे। कानूनी संस्थाओं ने इस मामले की जांच की और चार्जशीट फाइल करने के लिए तैयार थे।
जेपी नड्डा ने दिल्ली सरकार के चार्जशीट फाइल करने की अनुमति नहीं देने पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि, जांच ऐजेंसियों ने टुकड़े-टुकड़े गैंग पर कार्रवाई के लिए केजरीवाल से अनुमति मांगी, लेकिन एक साल बाद भी, कल तक यह अनुमति नहीं दी गई। केजरीवाल को दिल्ली को बताना चाहिए कि जो लोग भारत को तोड़ना चाहते हैं केजरीवाल उनका समर्थन क्यों कर रहे हैं? ऐसा इसलिए है क्योंकि देशविरोधी ताकतों पर कार्रवाई उनके वोट बैंक को प्रभावित करेगा