वेस्ट दिल्ली से बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साध है, दिल्ली के चुनावी जंग के बीच प्रवेश ने कहा कि, जैसे नक्सली और आतंकी सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं वही काम दिल्ली के सीएम भी कर रहे हैं।
इससे पहले भी प्रवेश वर्मा ने दिल्ली के शाहीन बाग में हो रहे नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पर शाहीन बाग की तुलना पाकिस्तान से की थी और कहा था कि उकी पार्टी अगर सत्ता में आई तो एक घंटे के भीतर शाहीन बाग को खाली करा दिया जाएगा। और अब उन्होंने केजरीवाल पर निशाना साधा है, उन्होंने कहा कि, जैसे आतंकी और नक्सली देश को नुकसान पहुंचाते हैं।
सड़कों को तोड़ते हैं सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं, वही काम सीएम अरविंद केजरीवाल भी कर रहे हैं। नक्सली देश को नुकसान पहुंचाते हैं और अरविंद केजरीवाल भी वही कर रहे हैं। आतंकी भी सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं।
बताते चलें कि आज उन्होंने अपने ट्विटर पर एक ट्वीट कर जानकारी दी उन्हें धमकी दी गई है। उन्हेंने लिखा कि, आज सुबह इस नंबर से मुझे धमकाने वाली कॉल आई है। मैं दिल्ली पुलिस से इसके संबंध में शिकायत करने जा रहा हूं। ट्वीट में जिस नंबर का स्क्रीन शॉट शेयर किया गया है वह रवांडा का है।