1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. बीजेपी सदस्यता अभियान: उद्योगपति, प्रोफेशनल्स और प्रबुद्धजन बनेंगे सदस्य, दूसरे चरण में एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य

बीजेपी सदस्यता अभियान: उद्योगपति, प्रोफेशनल्स और प्रबुद्धजन बनेंगे सदस्य, दूसरे चरण में एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य

मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का सदस्यता अभियान जोर-शोर से चल रहा है। अभियान के तहत उद्योगपति, प्रोफेशनल्स और प्रबुद्धजनों को पार्टी से जोड़ने की योजना बनाई गई है। इन लोगों को पार्टी की सदस्यता प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा दिलाएंगे।

By: Rekha 
Updated:
बीजेपी सदस्यता अभियान: उद्योगपति, प्रोफेशनल्स और प्रबुद्धजन बनेंगे सदस्य, दूसरे चरण में एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य

मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का सदस्यता अभियान जोर-शोर से चल रहा है। अभियान के तहत उद्योगपति, प्रोफेशनल्स और प्रबुद्धजनों को पार्टी से जोड़ने की योजना बनाई गई है। इन लोगों को पार्टी की सदस्यता प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा दिलाएंगे। सदस्यता का यह विशेष कार्यक्रम भोपाल के रविंद्र भवन में आज दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाएगा।

बीजेपी ने हाल ही में अपने पहले चरण का सदस्यता अभियान पूरा किया है, जिसमें एक करोड़ से ज्यादा लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया गया है। अब दूसरे चरण का सदस्यता अभियान 1 से 15 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें पार्टी ने एक और करोड़ सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है। इस अभियान की योजना और समीक्षा के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ग्रामीण और शहरी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की है, जिससे इस अभियान को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया जा सके।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...